जब चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 5 अप्रैल, शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस मैच में सबकी नजर टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी पर होंगी। धोनी टीम के सबसे बड़े सितारे हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल जीतने का कारनामा किया है। 43 साल की उम्र में भी उनका जादू कायम है। अगर चेन्नई मैच हार भी जाए, तब भी फैंस सिर्फ धोनी की एक झलक पाने और उनके बड़े छक्के देखने के लिए स्टेडियम में रुके रहते हैं।

शनिवार को जब फैंस चेपॉक स्टेडियम आएंगे, तो वो उम्मीद करेंगे कि उन्हें धोनी की कप्तानी फिर से देखने को मिले। रुतुराज गायकवाड़ को कोहनी में चोट लगी है और उनका खेलना तय नहीं है। सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी ने बताया कि अगर रुतुराज नहीं खेले, तो धोनी टीम की कमान संभालेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारे पास एक नया लड़का है [धोनी], जो विकेटकीपर है। शायद वो अच्छा काम कर सकता है।”

हसी के इस बयान के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई और सब इसी बात का इंतजार कर रहे हैं कि शायद एक बार कप्तानों के कप्तान एम एस धोनी टीम की कमान संभालते हुए दिख जाये।

जब आप आईपीएल में धोनी के कप्तानी वाले रिकॉर्ड देखते हैं, तो समझ आता है कि लोग उन्हें इतना खास क्यों मानते हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 133 मैच जीते हैं।

जिन कप्तानों ने 50 से ज्यादा मैच जीते हैं, उसमें धोनी को जीतने की औसत सबसे अच्छी है जो कि 59.37% है। इसके साथ ही 43 साल के धोनी ने कप्तान रहते हुए 226 मैचों में 4660 रन भी बनाए हैं, वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *