Rohit Sharma

गुरुवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने आसानी से 4 विकेट से जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। जिसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 40 और हेनरिक क्लासेन ने 37 रनों की पारी खेली थी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 28 रन जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के जड़े। जिसके चलते एक बड़ा कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने जैसे ही पहला छक्का लगाया, उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा के नाम अब वानखेड़े स्टेडियम में 102 छक्के हो गए हैं। इस तरीके से उन्होंने एक खास सेंचुरी अपने नाम कर ली है।

किंग कोहली सबसे आगे

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा के पुराने साथी कीरोन पोलार्ड हैं, उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 85 छक्के लगाने का कारनामा किया था। हालांकि आईपीएल में किसी एक वेन्यू पर सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने बेंगलुरु के मैदान पर 130 छक्के लगाए हैं। जो IPL में सबसे अधिक है।

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में एक और उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने अपनी फेवरेट टीम मुंबई इंडियंस के लिए 250 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

खराब रहा है सीजन

रोहित शर्मा के लिए IPL 2025 का यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन रोहित शर्मा ने कई बार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक अच्छा स्टार्ट देने का काम जरूर किया है। लेकिन अभी तक उनके बैट से कोई बड़ी पारी नहीं आई है।

रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 0 रन पर आउट हो गए थे। उसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 8 रन बनाए। KKR के खिलाफ भी रोहित का बल्ला नहीं चला और वह महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। RCB और DC के खिलाफ उन्होंने 17 और 18 रन बनाए। अभी तक खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा की तरफ से कोई धमाकेदार पारी नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *