IPL के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी करीब 44 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपनी अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स को काफी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कुल 5 बार सीएसके को ट्राफी जिताने काम किया है। इस सीजन वह ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में खेल रहे हैं। जहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह अंत के ओवरों में आकर मैच को फिनिश नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं।

टीम इंडिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि एमएस धोनी को अब IPL को अलविदा बोल देना चाहिए। क्योंकि उनकी एक लिगेसी रही है, जिसे वह खुद अपने खराब प्रदर्शन के चलते समाप्त कर रहे हैं। अपने संन्यास की खबरों के बीच एमएस धोनी ने खुद इस पर अपनी राय रखी है। जिसमें उन्होंने अभी फिलहाल के लिए अपनी संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

निर्णय लेने के लिए अगले 10 महीने मेरे पास

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी ने IPL से संन्यास लेने के सवालों के जवाब में कहा कि, ”मैं अभी भी खेल रहा हूं। अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं इसे बहुत ही साधारण तरीके से लेता हूं। मुझे अभी एक और साल का वक्त चाहिए। मैं अभी 43 साल का हूं। जुलाई में 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने सोचने के लिए होंगे कि संन्यास कब लेना है। ऐसा नहीं है कि यह फैसला मैं लूंगा, बल्कि मेरा शरीर ही बताएगा कि कब संन्यास लेना है।’’

बल्ले में पहले जैसी चमक नहीं

महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL 2025 अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अभी तक उन्होंने कुल 4 मुकाबले खेले हैं। आरसीबी के खिलाफ वह नाबाद 30 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 रनों की पारी खेली। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों पर 30 रन जरूर बनाएं, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *