IPL 2025 के बीच फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। GT के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स 2025 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह चोटिल है और उस चोट से उबरने में उन्हें लंबा वक्त लगने वाला है, जिसके चलते ग्लेन फिलिप्स इस सीजन गुजरात टाइटंस को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। एक बल्लेबाज के रूप में ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेयर तो थे ही, इसके अलावा वह मैदान पर चीते की तरह फील्डिंग भी करते थे, जिसकी कमी अब गुजरात टाइटंस को खलने वाली है।

फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

ग्लेन फिलिप्स को लेकर गुजरात टाइटंस ने कहा कि, “ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे, इस दौरान उनके कमर में चोट लगी थी। चोट के चलते वह अपने देश न्यूजीलैंड लौट गए हैं। गुजरात टाइटंस की टीम जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना करती है।”

कीवी क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 करोड रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था। हालांकि इस सीजन उन्हें टीम की तरफ से अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन बतौर फील्डर वह अपनी सेवाएं जरूर दे रहे थे। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने अभी तक ग्लेन फिलिप्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

प्वाइंट्स टेबल में GT का राज

मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उसने अपने 6 मुकाबले में से 4 में जीत दर्ज की है। जिसके चलते 8 अंकों के साथ वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। शनिवार दोपहर खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को LSG के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसे अपना टॉप पोजिशन गंवाना पड़ा है, अन्यथा टीम पहले पायदान पर थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *