IPL 2025 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज और कप्तान ऋतुराज गायकवाड चोट के चलते बचे हुए IPL सीजन से बाहर हो गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के दाहिनी कोहनी में चोट लगा है, जिससे उबरने में उन्हें महीनों से अधिक का वक्त लग सकता है। इन सब के बीच CSK के फैंस लिए एक अच्छी खबर भी है। क्योंकि एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बना दिए गए हैं।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड के IPL से बाहर होने की पुष्टि कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया है। फ्लेमिंग ने कहा कि जहां तक ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास बहुत अधिक विकल्प मौजूद नहीं है। हमने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का फैसला नहीं किया है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार थे, क्योंकि उन्हें पता था कि आवाज़ें कहां से आ रही हैं।
IPL 2023 में की थी आखिरी बार कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार साल 2023 के सीजन में CSK का नेतृत्व किया था। उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन अब दोबारा सीएसके को महेंद्र सिंह धोनी के पास ही आना पड़ा है। क्योंकि उसका यह सीजन भी अभी तक कुछ खास नहीं रहा है।
ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें से उसे केवल पहले मैच में जीत मिली थी, उसके बाद लगातार 4 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। धोनी के कप्तान बनने के साथ फैंस अब यह उम्मीद थी जताने लगे हैं कि उनकी टीम शायद अब जीत की पटरी पर लौट आए। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है।
चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को अपना अगला मुकाबला एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेलेगी। KKR के खिलाफ यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जहां एम एस धोनी एक बार फिर से बतौर कप्तान नजर आएंगे।